वधू - वर फॉर्म

अररिया साहू समाज भामाशाह जयंती समारोह

30 April 2015 Teli samaj 113 views

      दिनांक 30/04/2015 दिन के 10.00 बजे फोर्बेस्गँज (अररिया ) के पटेल चौव्क पर वैश्य कुल के गौरव दानवीर भामाशाह जी कि जयंती समारोह कार्यक्रम पर रक्त दान शिविर का आयोजन बिहार तैलिक साहू सभा के तत्वाधान मे आयोजित कि गयी ! इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री शंकर प्रसाद साह प्रवक्ता बिहार तैलिक साहू सभा ने कि वही अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुरलीधर साह ने कि ! श्री शंकर प्रसाद साह ने कहा कि जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी। तब भामाशाह की दानशीलता के प्रसंग आसपास के इलाकों में बड़े उत्साह के साथ सुने और सुनाए जाते थे।हल्दी घाटी के युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिए उन्होंने अपनी निजी सम्पत्ति में इतना धन दान दिया था कि जिससे २५००० सैनिकों का बारह वर्ष तक निर्वाह हो सकता था। प्राप्त सहयोग से महाराणा प्रताप में नया उत्साह उत्पन्न हुआ और उन्होंने पुन: सैन्य शक्ति संगठित कर दुश्मनों को पराजित करा और फिर से मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया। वही स्काउट गाइड के कमिशनर श्री बैजनाथ प्रसाद साह अपने टीम के साथ बढ़चढ़ कर सहयोग कर स्वय रक्त दान किया !रंक्त समग्रह करने आये डॉ. बिनदेशवरी प्रसाद भगत एवं उनके साथ आये पाँच सदस्यों कि टीम ने सराहनिय भूमिका अदा कि ! वही रक्तदान कर्ता श्री शंकर प्रसाद साह ,अमित कुमार गुप्ता , मो. रेहान ,वैजनाथ साह व अन्य जन ! इस मौके पर सचीदानंद साह , किशन गुप्ता ,अरुण निराला ,रंजन साह ,राजेंद्र साह ,प्रशांत साह ,सुशांत साह ,डब्बु साह और उपस्थित जनो मे भामाशाह के तैलीय चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर अपनी श्रधांजलि दी !

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh