वधू - वर फॉर्म

बारां राठौर तेलियान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 05 अप्रेल को

14 November 2016 Teli samaj 118 views

         बारां राठौर तेलियान समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 05 अप्रेल 2016 को रामनवमी के अवसर पर श्रीबड़ां बालाजीधाम पर आयोजित किया जाएगा । राठौर तेलियान पंचायत कोयला जिला बारां के सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष जुगलकिशोर नैणावा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 14 नवम्बर रविवार को पंचायत द्वारा बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी 05 अप्रेल 2016 को रामनवमी के अवसर पर श्रीबड़ां बालाजीधाम, बड़ा के सामने स्थित गौशाला परिसर में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ।

           सामूहिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष हेमराज गुलानियां बोहत, संयोजक राधेश्याम पंडियार बारां, मंत्री रूपचंद सूजेडिया कोयला, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बडमहावर को नियुक्त किया गया है । साथ ही सम्मेलन में प्रति पक्ष राशि 5551/- रूपए रखी गई है । इस अवसर पर अध्यक्ष ने उपस्थित पंचायत सदस्यों एवं समाज बंधुओं से अधिक से अधिक मात्रा में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh