वधू - वर फॉर्म

राठौर तेलियान पंचायत साहू समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन

06 April 2017 Teli samaj 109 views

         राठौर तेलियान पंचायत साहू समाज (बड़ा दड़ा) केकड़ी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन ओर श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मंदिर श्री श्री 1008 सीताराम जी महाराज सकल पंच चौरासी तेलियान मंदिर पर महाआरती के साथ मंदिर प्रांगण में बुधवार 5 अप्रेल 2017 को दिकार्यक्रमन में 12 बजे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया,तथपश्यात ठाकुर जी महाराज की शोभायात्रा एवं वर वधुओं की बिन्दौली मंदिर प्रांगण से रवाना होकर नेहरू धर्मशाला में तोरण रस्म के साथ सम्पन्न हुई।तदोपरांत दोपहर 2 बजे पाणिग्रहण संस्कार का आयोजन हुआ,जिसमे सात जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे,एवं सामूहिक प्रीति भोज का कार्यक्रम ओर विदाई समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ,जिसमे साहू समाज अध्यक्ष नोरत मल मंगलुण्डिया ने बताया कि केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम जी एवं केकड़ी नगर के वरिष्ठ नागरिक और बाहर से आए समाज बन्धु,केकड़ी नगर साहू समाज के गणमान्य बन्धुओं ने शुभ कार्यक्रम में शामिल होकर वर वधुओं को स्नेह आशीर्वाद प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli ghana kohlu