वधू - वर फॉर्म

साहू तेली राठौर समाज कर्मचारी अधिकारी सम्मेलन

03 July 2017 Teli samaj 101 views

      लखनऊ में  साहू तेली  राठौर समाज की ओर से कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन 2 जुलाई को रविवार को प्रातः 10:00 बजे से रवींद्रालय चारबाग  में संपन्न होगा । साहू समाज की स्थिति चर्चा करने के लिए और साहू राठौर समाज के अधिकारों को प्राप्त करने के लिए एक भूमिका का गठन करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ।  इस सम्मेलन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी सरकारी सेवाओं में जैसे कि केंद्र और राज्य के समस्त अधिकारी कर्मचारी व साहू तेली समाज के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है । इस सम्मेलन के लिए प्रतापगढ़ की न्यूज़ निर्वाचित विधायक संगम लाल गुप्ता और विधायक सीतापुर राकेश राठौर को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है । इस सम्मेलन के द्वारा समाज के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी को एक दूसरे से परिचय भी होगा । इस कार्यक्रम से समाज को नई दिशा मिलेगी समाज की एकजुटता बढ़ेगी ऐसा विश्वास आयोजकों ने व्यक्त किया है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab