वधू - वर फॉर्म

खरसिया साहू माता कर्मा देवी जयंती महा उत्सव बैठक

14 April 2015 Teli samaj 102 views

     खरसिया साहू समाज की सामाजिक बैठक माता कर्मा देवी जयंती महा उत्सव को लेकर संपन्न हुई ।  अप्रैल को साहू समाज की इस बैठक में साहू समाज के सभी प्रतिनिधियों उपस्थित थे इसमें इस बैठक के मुख्य अतिथि अध्यक्ष महेश राम साहू  थे तथा उपाध्यक्ष जी लीलाधर साहू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस बैठक में सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई और साहू समाज के लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया इस बैठक में 16 अप्रैल को भक्त कर्मा माता की जयंती मनाने के ऊपर भी चर्चा हुई ।  इस बैठक का शुभारंभ माता कर्मा देवी की पूजा अर्चना के साथ हुआ । इसके बाद कोषाध्यक्ष गणेश राम साहू ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसको उपस्थित सभी साहू समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया । जिला साहू संघ के अध्यक्ष व महेश राम साहू ने साहू समाज के सभी बंधुओं से आगामी 16 अप्रैल को खरसिया विकासखंड के ग्राम बंगबुडवा  में आयोजित होने जा रहे हैं भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar