वधू - वर फॉर्म

भामाशाह जयंती बिहार में संपन्‍न

23 April 2018 Teli samaj 144 views

              दिनांक 23/04/2018, के भामाशाह चौंक (चट्टी रोड) भामाशाह जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कर्ता नरेश साव "प्रदेश अध्यक्ष " ( भामाशाह विचार मंच,बिहार ) द्वारा की गई। मुख्य अतिथि माननीय महापौर उपेन्दर सिंह,विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल ,सम्मानित अतिथि लल्लू बाबू,भाजपा नेता देवानन्द कुशवाहा, लोजपा नेता अरविंद पासवान,रंजीत दास,राजेश कुमार निगम पार्षद,विचार मंच के संयोजक प्रेम शंकर,पारस कुमार,प्रेम कुमार गुप्ता,रवि पोद्दार,अवीन कुमार,डाक्टर राजेश कुमार,मनोज चौधरी,प्रदीप साह,आदि लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार मंच के जिलाध्यक्ष संजय कुमार नीलू,एवं संचालन व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजा ने किया। सभी वक्ताओं ने भामाशाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके विचारों पर चल कर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। भामाशाह को सच्चा देश भक्त बताया। भामाशाह के चलते ही आज महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में दर्ज है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश साव ने बेगुसराय के सात विधान सभा सीटों में कम से कम दो सीट वैश्य समाज को मिलें।

Bhamashah Jyanti Bihar

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav