वधू - वर फॉर्म

मुजफ्फरपुर साहू समाज भामाशाह जयंती 

23 April 2018 Teli samaj 106 views

     मुजफ्फरपुर साहू समाज -  भामाशाह  की तरह समाज की करें सेवा भामाशाह  तैलिक साहु समिति की ओर से तैलिक समाज भवन में भामाशाह  जयंती समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता रामचंद्र प्रसाद बच्चा बाबू ने की, समारोह में आये सदस्यों ने भामा साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की. इस दौरान जिला तैलिक साहु सभा के अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद साहू ने कहा कि भामा साह की तरह दानवीर बनकर समाज की सेवा करें. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपाल भारती ने कहा कि आजादी के बाद तेली समाज राजनीति तौर पर काफी पिछड़ा है, सात प्रतिशत आबादी वाले तेली जाति से एक भी सांसद बिहार में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. महामंत्री अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि 'भामा साह के जीवन के बारे में समाज के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी प्रचारित किया जाये. मौके पर डॉ शैल कुमारी, डॉ महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, शत्रुघ्न साह, ई वेद प्रकाश, अरविंद महाजन, सत्यनारायण साह, मदन प्रसाद साहु, आशीष साहु, विनोद साहु, सत्यनारायण भारती, राकेश कुमार, मोहन कुमार, रणधीर कुमार, शंभु प्रसाद आदि ने भी अपने विचार रखे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi