वधू - वर फॉर्म

दिल्ली साहू राठौर समाज वैवाहिक परिचय सम्मेलन

23 April 2018 Teli samaj 166 views

    दिल्ली प्रदेश साहू राठौर समाज महासभा के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह जयंती एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन एम पी क्लब नार्थ एवेन्यु में किया गया। मुख्य अतिथि श्री राकेश राठौर विधायक सीतापुर यू पी रहे । अध्यक्षता एस राहुल प्रदेश अध्यक्ष ने की । अतिथि में नवनिर्वाचित उत्तरी दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता जी एवं दक्षिणी दिल्ली के नव निर्वाचित मेयर नरेंद्र चावला जी , विजय भगत जी डिप्टी मेयर एवं भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी ए यम कुमार, उपनिदेशक डी सी साहू, आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिडेंट डॉ बी बी प्रसाद आदि मौजूद रहे। सभी का शाल, पंगड़ी, बुके आदि से सत्कार किया गया। लाइफ पार्टनर पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

             युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिए उन्होंने अपनी निजी सम्पत्ति में इतना धन दान दिया था कि जिससे 25000 सैनिकों का बारह वर्ष तक निर्वाह हो सकता था। प्राप्त सहयोग से महाराणा प्रताप में नया उत्साह उत्पन्न हुआ और उन्होंने पुन: सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासकों को पराजित करा और फिर से मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया। वह बेमिसाल दानवीर एवं त्यागी पुरुष थे। आत्मसम्मान और त्याग की यही भावना उनके स्वदेश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले देश-भक्त के रूप में शिखर पर स्थापित कर देती है। धन अर्पित करने वाले किसी भी दानदाता को दानवीर भामाशाह कहकर उसका स्मरण-वंदन किया जाता है । उनकी दानशीलता के चर्चे उस दौर में आसपास बड़े उत्साह, प्रेरणा के संग सुने-सुनाए जाते थे। उनके लिए पंक्तियाँ कही गई हैं-

वह धन्य देश की माटी है, जिसमें भामा सा लाल पला।
उस दानवीर की यश गाथा को, मेट सका क्या काल भला।।

Delhi Sahu Rathod Samaj vaivahik parichay sammelan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत