वधू - वर फॉर्म

मधुबनी साहू समाज भामाशाह जयंती समारोह बैठक

23 April 2018 Teli samaj 102 views

               मधुबनी  साहू समाज -  भामाशाह जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक  मधुबनी के हरलाखी प्रखंड तैलिक साहू  समाज सभा की बैठक भामाशाह चौक उमगांव स्थित कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता डा. रामप्रसाद साहू ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि हरलाखी प्रखंड तैलिक साहू - सभा के तत्वावधान में शूरवीर व दानवीर भामाशाह जयंती समारोह 23 अप्रैल को सेंट जेवियर स्कूल के समीप धूमधाम से मनाई जाएगी. जयंती समारोह के मुख्य अतिथि। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू एवं विशिष्ट अतिथि | बिहार भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश प्रधान महासचिव साहू भूपाल भारती, पूर्व भाजपा विधानसभा । प्रत्याशी हरलाखी के प्रमोद प्रियदर्शी, जिला संयोजक तैलिक साहू सभा के रामप्रीत साह होंगे. जयंती समारोह की सफलता के लिये 25 सदस्यों की कमिटी बनायी गई. कमिटी के अध्यक्ष अशोक साह, सचिव रामशोभित साह तथा कोषाध्यक्ष डा. रामप्रसाद साह का मनोनयन किया गया. मौके पर अशोक कुमार साह, धर्मेंद्र कुमार साह, कौशल किशोर साह, प्रमोद साह, रामसागर साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh