वधू - वर फॉर्म

तेली एकता रैली को लेकर जनसंपर्क का निर्णय

24 April 2018 Teli samaj 118 views

            तेली एकता रैली को लेकर जनसंपर्क का निर्णय न झारखंड प्रदेश तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में दो जून को दिल्ली एकता रैली का आयोजन किया गया है. तालकटोरा स्टेडियम में रैली में देश के सभी राज्यों के तेली बंधुओं का महाजुटान होगा. रैली को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को रातू काठीटांड़ में रांची, लोहरदगा, रामगढ़ जिला की कार्यकारिणी की बैठक की गयी. मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री डाँ गमलाल गुप्ता ने समाज की एकजुटता तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत । तनाने व रैली में क्षेत्र के लोगों से शामिल होने की अपील की. वहीं सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने की. संचालन मदन साहू ने किया. बैठक में रिपुसूदन साहू, राधारमण साहू, मुकेश कश्यप, महेश महतो, प्रदीप कुमार प्रकाश, राजेंद्र साहू, अशोक साहू, तारकेश्वर साहू, शिवपूजन, सुबोध, मुकेश व अन्य उपस्थित थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making