वधू - वर फॉर्म

संताजी युवामंच आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

22 May 2018 sant santaji maharaj jagnade 120 views

         पांढुर्ना तेली समाज संगठन के संताजी युवा मंच द्वारा दि. 20 मे 2018 रविवार को सुबह 10 बजे संत जगनाडे महाराज सभागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र साहू जिलाअध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, नागपुर के समाजसेवी अभिजीत गोविंदराव वंजारी, केन्द्रीय तैलिक सेवासंघ दिल्ली के कार्य अध्यक्ष कमलाकर माटोडे, राष्ट्रीय अपर महामंत्री अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के युवा प्रकाष्ठ सुभाष घाटेडे, केन्द्रीय तेली सेवासंघ विदर्भ के चंद्रपुर से अध्यक्ष प्रकाश देवतले, पांढुर्ना तेली समाज संगठन के अध्यक्ष चिंतामन खुरसंगे, पूर्व अध्यक्ष गोविंदराव खुरसंगे एवं अन्य गणमान्य तेली समाज संगठन के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं द्वारा डांस, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat