वधू - वर फॉर्म

तैलिक वैश्य साहू समाज सारन दानवीर भामा साह जयंती

22 May 2018 Teli samaj 132 views

             सारन  जिला दिघवारा  नगर पंचायत के जयगोविंद सभागार में शनिवार को तैलिक वैश्य साहू समाज के तत्वाधान में भामा साह जयंती समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य भर के तैलिक समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया एवं तेली को लोकसभा, राज्यसभा व विधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग की । कार्यक्रम का उद्धाटन दीप जलाकर बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के महामंत्री रणविजय साहू ने किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भामा साह तैलिक समाज के लिए आदर्श हैं । युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि आज देश में तेली की आबादी की एक बड़ी हिस्सेदारी है फिर भी इस समाज के लोगों को राजनीतिक तौर पर उपेक्षित किया जा रहा है । लोकसभा व राज्यसभा में इस जाति वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व नहीं है । श्री साहू ने तैलिक समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने व राजनीतिक तौर पर हिस्सेदारी लेने के लिए समाज के लोगों को हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया । अरवल के प्रभारी कृष्णा प्रसाद ने भामा साह को तैलिक समाज का पैरोकार बताते हुए युवा पीढ़ी को भामा साह की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश में तैलिक समाज के लोगों में एकजुटता की कमी है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar