वधू - वर फॉर्म

मुजफ्फरपुर जिला तैलिक साहू समाज स्व. रामाशीष साहू पुण्यतिथि

23 May 2018 Teli samaj 117 views

रामाशीष साहू गरीबों के हितों को लेकर मुखर रहे

                मुजफ्फरपुर जिला तैलिक साहू समाज सभा की ओर से मंगलवार को बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज में समाजसेवी स्व. रामाशीष साहू की 12 वीं पुण्यतिथि आयोजित की गई । जिलाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद साहू उर्फ राजू ने कहा कि वे आजीवन गरीबों के हितों को लेकर मुखर रहे । उन्होंने उनकी जीवन यात्रा व संघर्ष को लेकर पुस्तक प्रकाशित करने की मांग की । संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ लालबाबू ने कहा कि उनके अधूरे सपने को साकार करने के लिए पहल करने की जरूरत है । चंद्रिका प्रसाद साहू ने कहा कि वे लोगों को प्रेरित करते थे । भूपाल भारती ने उन्हें को महात्मा गांधी, डॉ.राममनोहर लोहिया व कर्पूरी ठाकुर का अनुयायी बताया । मौके पर जवाहरलाल साहू, नागेंद्र प्रसाद साहू, रंजीत कुमार साहू, बनवारी प्रसाद, सत्यनारायण साह, अरविंद कुमार साहू व आशीष साहू समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखी । संचालन संजय कुमार व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार साहू ने किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh