वधू - वर फॉर्म

साहू राठौर समाज ने राजनितिक लाभ लेने के लिए राजनितिक पार्टी बनाना जरुरी

02 June 2018 Teli samaj 96 views

कार्यकर्ता सम्मेलन में विजय कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया ब्लाक अध्यक्ष

              कमालपुर कस्बा स्थित सैनिक मैरिज हाल में बुधवार को देर शाम को अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा युवा सेना के तात्वाधान में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिससे मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन बनिया समाज संतोष कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य भैरोनाथ गुप्ता और विनोद गुप्ता शंकर मोड़ के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि यह संगठन साहू समाज के लिए सबसे बड़ा संगठन है हमारी संगठन साहू समाज में बेहतर कार्य के लिए जानी जाती हैं और उसी के आधार हमारी संगठन साहू समाज की पहली पसंद बनते जा रही हैं। मुख्य अतिथि संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि अब संगठन अच्छा काम कर रहा है,अब राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाएगा और सत्ता के भागिदारी की मांग रखें। साथ ही उन्होंने धानापुर ब्लाक का गठन करते हुए कमालपुर निवासी विजय कुमार गुप्ता को युवा अध्यक्ष घोषित किया गया। विशिष्ट अतिथि भैरोनाथ गुप्ता जी ने कहा कि अन्य संगठनों से अपेक्षा यह संगठन साहू समाज के लिए संघर्षशील मानी जाती है। विशिष्ट अतिथि विनोद गुप्ता शंकर मोड़ ने कहा कि चन्दौली जिला में हर ब्लाक में युवा टीम बनायी जाएगी जिससे संगठन एक मजबूत स्थिति में होगी। युवा कमेटी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि साहू समाज को जगाने के लिए अभी और सन्घर्ष करना होगा तभी राजनीतिक भागीदारी में हिस्सा मिलेगा। डा रमाशंकर गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि साहू समाज को जगाने की जरूरत है तभी समाज संगठित होगा। इस अवसर पर हरिलाल साहू, रामप्रकाश साहू कल्लूू मल्लू, जितेंद्र गुप्ता सभासद, सच्चितानंद गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता,विंदेश्वरी गुप्ता,रामभरोस गुप्ता,डा राजेंद्र गुप्ता, मुन्ना गुप्ता,रामबच्चन साहू, चौधरी साहू,श्यामलाल गुप्ता,श्यामनारायण गुप्ता,पंचम गुप्ता,छोटेलाल गुप्ता ,अर्जुन साहछ,शंकर साहू,महेन्द्र गुप्ता,गुलाब साहू,गोपाल साहू आदि मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava