वधू - वर फॉर्म

धूमधाम से सम्पन्न हुवा देवीगंज साहू समाज का सामूहिक विवाह

02 June 2018 teli samaj vadhu var melava 102 views

         देवीगंज / कौशाम्बी  साहू समाज का छठवाँ सामूहिक विवाह समारोह आज देवीगंज के प्रेम साहू मैरिज हाल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया, विवाह समारोह में 7 नवदम्पत्तियो ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की । वर पछ द्वारा बारात कमालपुर के शिवाजी शिक्षा निकेतन स्कूल के पास से डीजे बैंड बाजे के साथ निकाली गयी और देवीगंज होते हुए कार्यक्रम स्थल प्रेम साहू मैरिज हाल पहुँची जहाँ समस्त वैवाहिक कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराये गए । कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू ने बताया हमारी आयोजन समिति पिछले पाँच वर्षो से समाज के गरीब एवम् असहाय लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत है । श्री साहू ने बताया की आयोजन समिति एवम् समाज के तमाम सम्पन्न लोगों द्वारा प्रत्येक जोड़ो को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए,सिंगलबेड,सिंगारदान, ,रजाई गद्दा, प्रेसर कूकर,बक्सा जैसी तमाम जरूरत की चीजें उपहार स्वरूप दी गयीं हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता द्वारा प्रत्येक जोड़ों को उपहार में गोदरेज अलमारी भेंट की गयी। विशिष्ट अतिथी के रूप में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल कार्यक्रम में सामिल हुए । कार्यक्रम में वीरेन्द्र साहू, , कमलेश साहू, भगवती प्रसाद साहू , अवधेष साहू , आनन्द साहू ,धीरज साहू , प्रदीप साहू, होरीलाल साहू , रीना साहू , कल्पना साहू समेत तमाम पदाधिकारी एवम् गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे !

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava