वधू - वर फॉर्म

साहू समाज दिल्‍ली रैली में पहुंचने का आव्‍हान

02 June 2018 Teli samaj 104 views

               जूनियर हाईस्कूल परिसर में साहू समाज के जिला इकाई की बैठक रविवार को बनारससी मास्टर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने अपने अधिकारों के लिए आर-पार लडाई लड़ने का एलान किया। साथ ही कहा कि दो जून को दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन में सभी लोग पहुंचे । मुख्य अतिथि बस्ती के जिलाध्यक्ष बाल किशन ने कहा कि समाज के अति पिछड़े व गरीब लड़कियों की शादी के प्रति साहू समाज उत्तरदायित्व है। सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में अपने हक के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहें। इसी क्रम विजय साहू ने आगामी दो जून को दिल्ली के कटोरा स्टेडियम में विशाल धरने को सफल बनने के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि पहले समाज शिक्षित बने और नशा से दूर रहे तभी समाज का भला होगा। शिक्षित रहेंगे तभी राजनीति व समाज में कद बढ़ेगा। तभी पूरे समाज को संगठित कर हक के लड़ाई के लिए तैयार कर सकेंगे। इस दौरान सरजू साहू, दिलीप कुमार साहू, बलराम साहू, लालजी साहू, राजेंद्र साहू, राजाराम साहू, भिखी प्रसाद साहू, घमंडी लाल, वेदी प्रसाद, धर्मेद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi