वधू - वर फॉर्म

अशोकनगर साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन

02 June 2018 teli samaj vadhu var melava 125 views

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल में नपाध्यक्ष सम्मानित श्री साहू बने समाज के प्रदेश सचिव

          अशोकनगर -  मध्य प्रदेश तैलिक साहू समाज सभा द्वारा भोपाल के पीपुल्स मॉल में विगत दिनों अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री के भाई पहलाद भाई मोदी सहित समाज के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं समाज के बरिष्ठजन उपस्थित रहे । इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहु एवं विधायक प्रतिनिधि पहलवान साहु को सम्मानित किया गया और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना भी की गई। वहीं अशोकनगर साहू समाज के अध्यक्ष पहलवान साहू को अब समाज में प्रदेश सचिव का दायित्व भी सौंपा गया है । कार्यक्रम में समाज के विवाह योग्य युवक-युवती के परिचय का जीवन साथी स्मारिका का विमोचन किया गया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने भोपाल में साहु समाज धर्मशाला हेतु स्थान देने का आश्वासन दिया । आयोजन के दौरान प्रदेशभर से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। परिचय सम्मेलन केे दौरान समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने-अपने परिचय दिए जिससे यथा येाग्य जीवन साथी मिलने की राह आसान हुईं। दरअसल सभा के प्रदेश अध्यक्ष का इतना विशाल प्रथम आयोजन था जो कि काफी सफल रहा जिसकी सभी ने प्रशंसा की ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu