वधु - वर फॉर्म

साहू समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन उज्जैन में संपन्न

30 January 2015 teli samaj vadhu var melava 15 views

          मध्य प्रदेश साहू समाज के 8 वें राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में 7 राज्यों में मध्य प्रदेश,  उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं झारखंड के हजारों साहू राठौर बंधुओं के साथ 1000 से अधिक युवक युवतियों ने भाग लिया ।  इस सम्मेलन का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने भाजपा संगठन मंत्री राकेश के आतिथ्य में किया । कार्यक्रम के दौरान युवक-युवती परिचय पुस्तिका उड़ान 2015 का विमोचन भी किया गया । इस अवसर पर शांति स्वरूपानंद ने कहा कि संतों की जाति नहीं होती ।  सारा संसार ही हमारा परिवार है इसी परिवार के नाते मुझे इस साहू महासम्मेलन में आकर प्रसन्नता हो रही है । हमारी संस्कृति सभी को जोड़ती है इस संस्कृति को बनाए रखने के लिए हम सबका दायित्व है ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj