वधू - वर फॉर्म

करौंदी साहू समाज ने धूमधाम से मनाई मां कर्मा जयंती

03 June 2018 Teli samaj 95 views

           करौंदी साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी साहू जी की १००२ वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई । इस मौके पर शिवशक्ति चौक करौंदी में सभी स्वजातीय जन एकत्र होकर सबसे पहले मां कर्मा और जगन्नाथ स्वामी की आरती की गई | तत्पश्चात कलश यात्रा एवं वाहन रैली के साथ जुलूस निकाला गया । जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों सहित समस्त स्वजातीय जन ढोल-ढमाके के साथ गांव भ्रमण किए । इस जुलूस का घर-घर स्वागत किया गया । मंचीय कार्यक्रम में मां कर्मा और भगवान जगन्नाथ को भोग अर्पित किया गया। अतिथियों द्वारा मां कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया । इसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में आसपास के सभी साहू बाहुल्य गांवों के लोग शामिल हुए ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang