वधू - वर फॉर्म

रातू साहू सभा तेली एकता रैली को लेकर जनसंपर्क का निर्णय

28 May 2018 Teli samaj 132 views

              रातू झारखंड प्रदेश तैलिक साहू  सभा के तत्वावधान में दो जून को दिल्ली में  एकता रैली का आयोजन किया गया है. तालकटोरा स्टेडियम में रैली में देश के सभी राज्यों के तेली बंधुओं का महाजुटान होगा. रैली को सफल  बनाने को लेकर गुरुवार को रातू काठीटांड़ में रांची, लोहरदगा, रामगढ़ जिला की कार्यकारिणी की बैठक की गयी. मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री डॉ गमलाल गुप्ता ने समाज की एकजुटता तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत  बनाने व रैली में क्षेत्र के लोगों से शामिल होने की अपील की. वहीं सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने की. संचालन मदन साहू ने किया. बैठक में रिपुसूदन साहू, राधारमण साहू, मुकेश कश्यप, महेश महतो, प्रदीप कुमार प्रकाश, राजेंद्र साहू, अशोक साहू, तारकेश्वर साहू, शिवपूजन, सुबोध, मुकेश व अन्य उपस्थित थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu