वधु - वर फॉर्म

जब तक तेली समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक उसे उसका वाजिब हक नहीं मिलेगा

01 May 2018 Teli samaj 63 views

जब तक तेली समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक उसे उसका वाजिब हक नहीं मिलेगा : सुनील कुमार

                   मोतिहारी -  भामाशाह कल्याण संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में भामाशाह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्धाटन पूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद, विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, विधायक राजकुमार साह, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, मुजफ्फरपुर के मेयर सुरेश साहू, सदस्य महिला आयोग सुषमा साहू, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, जिला संयोजक जवाहरलाल प्रसाद, अन्नपूर्ण परिवार के आदि ने भामाशाह के तैल्यचित्र पर संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पांच छात्राओं आकांक्षा, मोनी, निधि, आराधना व आरती के स्वागत गान से किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि हम किसी पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं है। किसी भी व्यक्ति को उसके समाज व ताकत के बल पर टिकट मिलता है। तेली समाज के लोग किसी भी मायने में अन्य समाज से कम नहीं है। लेकिन कमी यही है। कि हम जागरूक नहीं हैं। जबतक समाज संगठित होकर काम नहीं करेगा, आपकी ताकत कम आंकी जाएगी। विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद ने कहा कि जो दिखेगा, वही विकेगा। पटना के गांधी मैदान में हम नवंबर माह में एक रैली करने जा रहे हैं। जिसके बाद कोई राजनीतिक पार्टी तेली समाज की उपेक्षा नहीं। करेगा। आगामी 2 जून को भी दिल्ली के तालकटोरा मैदान में एक प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें आप सभी शरीक हों तथा अपनी ताकत दिखाते हुए जागरुकता फैलाएं। उन्होंने समाज के लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खुद जागरूक नहीं होंगे और दूसरों को नसीहत देंगे, तो काम नहीं चलेगा। लोकसभा व विधान सभा में टिकट लेने के लिए अपनी ताकत दिखानी होगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंट, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद, मुखिया ब्रह्मदेव प्रसाद आदि को पुष्पगुच्छ व कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता धनराज प्रसाद ने की। मौके पर धर्मेंद्र कुमार, ई. प्रभुदयाल, भगवान जी, भाजपा के महामंत्री लालबाबू प्रसाद, प्रो. अमरकांत, शिवशंकर जी, कृष्णा प्रसाद, नरेश साह, गोपाल भारती, विनोद प्रसाद, किशोर प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu