वधु - वर फॉर्म

रायपुर साहू समाज मां कर्मा मंदिर का शिलान्यास एवं भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण

28 April 2018 Teli samaj 69 views

         रायपुर साहू  समाज, दि.  28 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुज प्रहलाद मोदी नियमित विमान से आज संध्या रायपुर पहुंच रहे हैं । वे शहर जिला साहू संघ द्वारा 29 अप्रैल रविवार को आयोजित भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।

           शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष मेघराज साहू ने बताया कि कल 29 अप्रैल को शहर जिला साहू संघ द्वारा प्रहलाद मोदी के करकमलों से कृष्णा नगर (संतोषी नगर) में माँ कर्मा मंदिर का निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं मोवा में भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष विपिन साहू करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद चंदूलाल साहू, मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, संसदीय सचिव तोखन साहू, विधायक धनेन्द्र साहू, चुन्नीलाल साहू, डॉ. खिलावन साहू, अशोक साहू, चुन्नीलाल साहू, वित्त आयोग के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष दीपक साहू एवं महिला आयोग की सदस्य सुश्री ममता साहू, अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी पदाधिकारी, 29 जिलों के जिलाध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रहलाद मोदी कल सुबह 11 बजे मोवा में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा 12 बजे कर्मा धाम कृष्णा नगर में मां कर्मा मंदिर का शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात सामाजिक उद्बोधन होगा। शहर के सभी परिक्षेत्र अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की गई है।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

indian Republic Day with army & Sahu samaj