Bride / Groom Form

मध्‍य प्रदेश तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ प्रादेशिक बैठक इंदौर में संपन्न

03 May 2018 Teli samaj 96 views

म. प्र. तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ की द्वितीय प्रादेशिक बैठक इंदौर में संपन्न ।

              दिनांक 1/5/2018 को अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता जी साहू ने 2 जून को दिल्ली में होने वाली तेली एकता रैली हेतु दिशा निर्देश देने हेतु म. प्र. तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ की प्रादेशिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की । इस प्रादेशिक बैठक मेंं महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी गण, प्रादेशिक पदाधिकारी गण, विभिन्न जिलों की महिला जिला अध्यक्षगण, इंदौर जिले के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र.तैलिक साहू सभा महिला प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भावना सुरेश साहू ने की । कार्यक्रम के आयोजक पूर्व शिवसेना प्रदेश प्रमुख श्री रमेश जी साहू थे । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दिप प्रज्वलन कर हुई। प्रारंभ में कु. दिव्या साहू द्वारा गणेश वंदना की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भावना सुरेश साहू ने की । आभार इंदौर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती बबीता पंकज ने माना । कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तेली एकता रैली हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जी, काशीबाई, महासचिव आभा जी, अनिता जी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुषमा दी, रजनी जी, सुमित्रा जी, बडवानी महिला जिलाध्यक्ष शोभा जी, खरगोन जिला कोषाध्यक्ष ललिता जी, होशंगाबाद महिला जिलाध्यक्ष सुनिता जी, हरदा महिला जिलाध्यक्ष पूजा जी, इंदौर जिलाध्यक्ष बबीता जी, राखी जी, इंद्रा जी, विनीता जी, सीमा जी, संतोष जी, ममता जी, माधुरी जी, शीतल जी, गीता जी, पुष्पा जी, भोपाल से ,दिनकुमारी जी, राधा जी, रेखा जी, नीलम जी व अन्य कई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी, जिला अध्यक्ष कैलाश बिजाले, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल जी, राहुल जी, रामचंद्र जी, मुन्ना लाल अमीरचंद जी, जितेन्द्र जी, बंटी जी,व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन राहुल जी ने किया ।

madhya pradesh talik Sahu Sabha mahila Pradeshik meeting Indore

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana