वधू - वर फॉर्म

तेली एकता रैली भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत आमंत्रित

19 May 2018 Teli samaj 123 views

         दिनांक ०७/०५/२०१८ को अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामलाल गुप्ता जी के नेतृत्व मे २ जून को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली मे होने वाले तैलिक प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं तेली ऐकता रैली मे भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री थावरचंद गेहलोत समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को नई दिल्ली अवस्थित शास्त्री भवन कार्यालय मे जाकर आमंत्रित किया गया ,साथ ही रैली मे प्रस्तावित माँग की प्रति भी दी गई । इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरीशंकर साहु, राष्ट्रीय युवा महामंत्री श्री शिव कुमार प्रसाद साहु,उत्तरप्रदेश के तैलिक समाज के युवा नेता श्री महेशचन्द्र साहु जी प्रतिनिधि मंडल मे शामिल थे । इस प्रतिनिधि मंडल मे शामिल राष्ट्रीय युवा महामंत्री श्री शिव कुमार प्रसाद साहु जी ने बताया की मंत्री महोदय श्री थावरचंद गेहलोत जी ने राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामलाल गुप्ता जी द्वारा महासभा की ओर से दी गई माँग पत्र को गंभीरता पूर्वक पढ़ा और आश्वासन दिया की आपके आमंत्रण को स्वीकार की जाती है और आपके माँग पर विचार कर हर संभव कारवाई किया जायेगा ।

Teli ekta rally Invited Indian government Cabinet Minister Thawar Chand Gehlot

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994