वधू - वर फॉर्म

बिहार साहू तेली समाजने याद किया स्‍व. ई. प्रसाद साहू को

27 May 2018 Teli samaj 109 views

        पटना बिहार बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश पूर्व स्वर्गीय ई. प्रसाद साहू तृतीय पुण्यतिथि साहू सभा भवन बिहार साव लेन में आयोजित की गई । अध्यक्षता संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता ने की । इस अवसर पर स्वर्गीय प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व कि लोगों ने चर्चा की । स्वर्गीय प्रसाद द्वारा तेली जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने को लेकर प्रयासों को भी लोगों ने याद किया । इसलिए उनके सामाजिक विज्ञान को भी सराहना की गई । साक्षी साहू समाज भवन की विकास यात्रा में ई. प्रसाद साहू  के योगदान को याद किया गया । मौके पर पूर्व विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया अरुण कुमार सिन्हा  समीर महासेठ पूर्व विधायक योगेंद्र साहू सतीश गुप्ता जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता रिंकू चौधरी मालती कृष्णा निशांत कृष्णा नितिन कृष्णा रणविजय साहू ओम प्रकाश डॉ आनंद कुमार संजय कुमार नरेश साहू शिवानंद प्रसाद साहू भोपाल भारतीय मुकेश नंदन राजू कुमार राज संपादक ज्ञानप्रकाश संजय कुमार रामबाबू प्रसाद मनजीत आनंद साहू सुनील कुमार चंद्रेश्वर साहू प्रोफेसर रमेश कुमार रामेश्वर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोगों ने  स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें सामाजिक विभूति बताया । लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Ekta Rally MahaSammelan