वधू - वर फॉर्म

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश युवा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

11 June 2018 Teli samaj 112 views

        भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश के युवा प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक 10 जून रविवार को समय सुबह 11 से 4 बजे मंदिर भोग रेस्टोरेंट होशंगाबाद रोड भोपाल में सम्पन्न हुई । राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश नंदलाल जी जिसमें युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील साहू राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री रमाशंकर तेली प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र साहू प्रदेश युवा अध्यक्ष दिनेश सिल्लन साहू शालिगराम साहू प्रदेश संयोजक राजनीतिक प्रकोष्ट इंदौर संभागीय अध्यक्ष सुरेश साहू राष्ट्रीय युवा पदाधिकारी योगेश साहू प्रदेश युवा महासचिव एड संजय साहू एवं अन्य वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । सभी युवा प्रदेश पदाधिकारी गण की उपस्थिति रही।। बैठक आगामी विधानसभा चुनाव एवं संगठन के विस्तार एवं जमीनी हकीकत को लेकर जनगणना आदि विषयों पर केंद्रित हुई ।
प्रथम सत्र-सुबह11वजे मा कर्मा देवी पूजा अर्चना आरती 
11 :10 अतिथिओ का स्वागत हुआ
11:20 युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिल्लन साहू भाषण बैठक का एजेंडा विस्तृत जानकारी दी।
11:30 प्रदेश युवा महासचिव एड संजय साहू भाषण
11:35प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र साहू भाषण
11:45प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू भाषण
11:55 युवा जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति पदाधिकारियों के सुझाव चर्चा
12:25 राष्ट्रीय पदाधिकारी रमाशंकर तेली एवं अन्य अतिथिओ का भाषण
12 :45 राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू भाषण
1:00वजे भोजन हुआ ।
2:00वजे जिलेवार कार्यकारिणी विस्तार की जानकारी ली ।
2:30 मप्र में साहू समाज की जनगणना पर चर्चा हुई ।
3:00 राजनेतिक प्रस्ताव राजनेतिक दलों में काम कर रहे स्वजातियो की चर्चा हुई ।
4:00 युवा राष्ट्रीय मंत्री योगेश साहू आभार व्यक्त किया ।
मंच संचालन -कु रानू साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया । निवेदक - भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar