वधू - वर फॉर्म

भारत एवं नेपाल की तेली साहू समाज के बीच रोटी बेटी का संबंध

27 May 2018 Teli samaj 154 views

        मुजफ्फरपुर  -  नेपाल के जनप्रतिनिधि सांसद प्रमोद साह,  दिल कुमारी साह, विधायक भरत साह, दिलीप साह, गौरी नारायण साहू, नीरा कुमारी व नेपाल वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप साह  सहित कई जनप्रतिनिधि यो का सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को मुजफ्फरपुर जिला तैलिक ( तेली ) साहू समाज की ओर से किया गया था । इस कार्यक्रम का आयोजन  मेयर सुरेश कुमार के ब्रह्मपुरा स्थित आवास स्थान पर आयोजित किया गया था ।  तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद साहू भोपाल भारती ने सभी अतिथियों का शाल व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया ।  नेपाल के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने यह गर्व से कहा कि भारत एवं नेपाल के बीच में हजारों सालों से रोटी बेटी का संबंध है ।  उन्होंने कहा कि जब वह भारत में आते हैं तब उन्हें लगता है कि वह अपने ही घर में आए हैं । यह दोनों देश एक दूसरे के पूरक है । नेपाल साहू तेली समाज के जनप्रतिनिधियों ने यह जोर देकर कहा कि  भारत नेपाल मैत्री को और अधिक आगे ले जाना होगा । उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूती मिल रही हैं पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरने से नासिर भारत यह वह उसके मित्र राष्ट्रों नेपाल को भी सभी दृष्टिकोण से अनेक फायदे ही होंगे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran