वधू - वर फॉर्म

साहू समाज महासम्मेलन मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी

12 June 2018 Teli samaj 128 views

         केवलारी 03 जन. (नि.प्र.) । पिछले दिनों ग्राम चिरईडोंगरी में आयोजित झरिया साहू का महासम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मंडला, सिवनी, बालाघाट तथा डिंडोरी जिले के स्वजातीय बंधुजनों ने हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई तथा साहू समाज में शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में सभी की एकराय होकर सहमति बनी । इसी सम्मेलन में जिले से भी बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित हए। इसी सम्मेलन में उपस्थित अन्य जिलों के लोगों की उपस्थिति में जिले की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के पद पर केशवराम साहू, देवीसिंह साहू शिक्षक सचिव, संतोष हिरवाने उगली को उपाध्यक्ष, तथा सुरेश कुमार साहु शिक्षक को जिला समिति का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त समिति के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक ग्राम में ग्राम समिति का गठन किया जायेगा तथा प्रत्येक ब्लाक में भी ब्लाक स्तरीय समिति गठित होगी तथा शीघ्र ही जिला समिति का विस्तार किया जायेगा, जिसमें केवलारी सिवनी तथा घंसौर और धनौरा ब्लाक के स्वजातीय बंधुओं को शामिल किया जायेगा।इन समितियों के माध्यम से समाज में सुधार के तथा जन कल्याण के कार्य कराये जायेंगे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History