वधू - वर फॉर्म

तेली साहू युवा संगठन प्रदेश युवा अध्यक्ष, मध्यप्रदेश का तूफानी दौरा संपन्न

12 June 2018 Teli samaj 99 views

           अ.भा.साहू वैश्य महासभा, दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ-राष्ट्रीय तेली साहू युवा संगठन के मध्यप्रदेश के प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री बाबूलाल साहू जी ने जिला संगठनों के विस्तार हेतु सतना, मैहर, रीवा तथा कटनी, की यात्रा की गई । इस दौरान युवाध्यक्ष द्वारा दिनांक 21.05.2018 को सतना में पदाधिकारियों के साथ बैठक की जहाँ पर उनका सम्मान हुआ, उन्होंने मैहर के पदाधिकारियों से भी चर्चा की । उन्होंने युवाओं को समाजसेवा में निस्वार्थ रूप से आगे आने पर बल दिया। दिनांक 24.05 और 25.05.18 को रीवा और उसकी तहसीलों में सघन सम्पर्क किया। रीवा में आयोजित सामाजिक बैठक में उन्होंने कहा कि अगर साहू समाज को अग्रणी बनाना है तो युवाओं को सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में आगे आना ही होगा। उन्होंने इस दौरान श्री बंसीलाल पिता स्व. श्री सम्पत साहू,तरहठी, जिला - रीवा को रीवा जिले का जिला युवाध्यक्ष मनोनीत किया । दिनांक 26.05.2018 को कटनी में पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । प्रांतीय युवाध्यक्ष ने पदाधिकारियो से मीटिंग की तथा श्री अमित साहू को कटनी जिले का जिला युवाध्यक्ष व श्री दशरथ साहू को जिला युवा महामंत्री मनोनीत किया । उन्होंने कटनी में युवाओ को समाज के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया । 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan