वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहु वैश्य महासभा छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने अररिया के ई. सावन

19 June 2018 Teli samaj 93 views

     अररिया, जिला के फारबिसगंज निवासी इंजीनियर सावन सागर को अखिल भारतीय साहु वैश्य महासभा छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन अखिल भारतीय साह वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री किशोर कुमार साहु ने छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखलेश साहू के निर्देश के आलोक में किया गया है. इंजीनियर सावन सागर देहरादुन के दुनग्रुप कॉलेज से ऑटो मोबाइल इंजीनियर है, इंजीनियरिंग की शिक्षा समाप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर समाजिक व राजनीतिक तौर पर जुड़े हुए हैं. ई सावन सागर ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर अखिले भारतीय साहु वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री किशोर कुमार साहु व महासभा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निखलेश साहु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है. उन्होंने बताया कि महासभा ने जिस विश्वास के साथ मुझे राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है अपनी कर्तव्य भाव उनके उद्देश्य को पूर्ण करने का हर संभव प्रयास करूंगा.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

दिल्ली अखिल भारतीय तैलिक साहू युवा महासभा कार्यसमिति बैठक