Bride / Groom Form

घांची युवा संगठन आयोजित फैशन शो में बिखरी सतरंगी छटा

20 June 2017 Teli samaj 77 views

         जोधपुर। श्री घांची युवा संगठन महामन्दिर की ओर से रविवार शाम को कृष्ण वाटिका में आयोजित फैशन शो में सतरंगी छटा बिखरी। इस दौरान हुए किड्स फैशन शोस वेस्ट कपल, मिस्टर गोपालक व मिस गोपालक जैसी प्रतियोगिताओं में समाज के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । संगठन के अध्यक्ष मनीष परिहार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री शंभूसिह खेतासर भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व भाजपा महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देया, पार्षद संजू सोलंकी व अशोक भाटी बतौर अतिथि उपस्थित थे । आयोजक उपाध्यक्ष सन्नी परिहार ने बताया कि अतिथियों की ओर से सरस्वती पूजन के बाद शुरु हुए समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया इसमें जयदेव भाटी मिस्टर गोपालक, विनित धाणदिया मिस गोपालक व नितिन भाटी दीपिका भाटी बेस्ट कपल चुने गए। इस अवस पर मुगल परिहार भुरी, निर्मल भाटी को माय व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat