वधू - वर फॉर्म

घांची समाज सिरोही शनिधाम में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव

13 June 2018 Teli samaj 117 views

    घांची समाज शिक्षा सेवा समिति सिरोही रामसीन परगना कालन्द्री की ओर से कस्बे में आयोजित शनिधाम मंं‍दिर का वार्षिक महोत्सव व प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 17 जुन से शुरू होगा। दो दिवसीय महोत्सव में घांची समाज रामसीन परगना के साथ प्रदेशभर से समाज बंन्धु भाग लेंगे । शनिधाम ट्रस्ट अध्यक्ष हरजीभाई मोदी ने बताया महोत्सव को सफ ल व शानदार तथा यादगार बनाने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी व परगना के समाज बंन्धु व्यवस्था में लगे हुए है । महोत्सव में संत सानिध्य के साथसाथ गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रहेगी । महोत्सव को लेकर तैयारीया जोरो पर चल रही है। ट्रस्ट उपाध्यक्ष रूपाराम ने बताया की 17 जुन की रात्री में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा तथा 18जुन को सुबह विशाल शोभायात्रा, ध्वजारोहण तथा प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar