वधू - वर फॉर्म

गया गैंगरेप के खिलाफ भागलपुर जिला तैलिक साहू सभा का कलेक्टर कचेरी पर धरना

02 July 2018 Teli samaj 107 views

पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा मिले व घटना की उच्चस्तरीय जांच हो

     हत्या, गया गैंगरेप जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मंगलवार को कलेक्टर के सामने जिला तैलिक साहू सभा ने धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान सभा के जिला संयोजक रंजीत साह ने गया कांड के पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और प्रो. अरविंद साह ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मौके पर नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के विभिन्न हिस्सों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। गया में गैंगरेप, सिवान में रालोसपा जिलाध्यक्ष संजय साह की हत्या, नवगछिया डीलर की हत्या, मुंगेर में । तेली समाज के किसानों की जमीन पर अपराधियों ने जबरन कब्जा कर लिया। इस दौरान कमजोर और पिछड़े लोगों एक होकर न्याय के लिए एकजूट होने का आह्वान किया। मौके पर शंकर साह, रजनीश साह, रेखा । साह, अनूपलाल साह, न्याय मंच के अर्जुन शर्मा, परिधि के राहुल, सुषमा, ज्वाइंट एक्शन कमिटी के रिंकू, डॉ. मुकेश, पीएसओ के अंजनी आदि थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang