वधू - वर फॉर्म

नवादा जिला तैलिक साहू सभा धरना

02 July 2018 Teli samaj 114 views

गया के सोनडीहा में हुए दुष्कर्म के विरोध में धरना 3 आरोपितों की गिरफ्तारी व मुआवजा देने की मांग

       नवादा पिछले दिनों गया जिले के सोनडीहा गांव में एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर जिला तैलिक साहू सभा ने धरना दिया. समाहरणालय के समीप आयोजित धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेंद्र विशाल ने की. उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों को पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाये. ऐसे समाज के दरिंदों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की । कि अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें तीन माह के अंदर फांसी की सजा सुनायी जाये. मांग की गयी कि पीड़ित परिजनों को पूर्ण सुरक्षा देकर 50 लाख का मुआवजा दिया जाये. मौके पर प्रदेश महामंत्री अमरेंद्र कुमार, जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप कुमार, चंदन प्रसाद साह, सत्येंद्र प्रसाद, अंबिका प्रसाद, हीरा लाल साव, अनुज कुमार, मनोज कुमार, पैक्स अध्यक्ष मनोज साव, विनोद कुमार, प्रभु दयाल, सुनील कुमार, रवींद्र साव, कंचन सावं, श्याम सुंदर साव, विनय कुमार सुमन, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, भगवान साव, रंजीत साव, नंदलाल प्रसाद, संजय साव, कारू साव, मुनी साव आदि मौजूद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava