वधू - वर फॉर्म

बिहार प्रदेश अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्योति गुप्ता

13 July 2018 Teli samaj 85 views

           अररिया, चर्चित अधिवक्ता ज्योति गुप्ता को अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के महिला प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन में प्रदेश स्तर के पद पर उनके मनोनयन से साहू वैश्य महासभा परिवार व वैश्य महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है. मनोनयन को लेकर जारी बयान में महासभा के छान्न प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर सावन सागर ने कहा है कि महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित साहू व नव मनोनीत उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह की अनुशंसा व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद साहू के निर्देश के आलोक में महामंत्री किशोर साहू ने उन्हें मनोनीत किया है. बयान में कहा गया है कि ज्योति गुप्ता के मनोनयन से साहू वैश्य महासभा और अधिक मजबूत होगा, वहीं नव मनोनीत महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष माधुरी कुमारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी चंदन साह, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साह के अलावा राजेन्द्र साह, सुमन साह, मुन्ना साह, शिल्पी साह, नवनीता सागर, ओम प्रकाश साह, राहुल रंजन, सागर साह, तपश साह, मोहित साह, साधना साह, विकास साह, मुरलीधर साह, राजकेश्वर साह, नीलम देवी व प्रियंका आनंद आदि शामिल हैं.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Muslim Teli Samaj Lakdi Ghana