वधू - वर फॉर्म

साहू संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने सुंदरलाल

13 July 2018 Teli samaj 93 views

        साहू संघ के खुज्जी परिक्षेत्र में सामाजिक विधान का परिपालन करते हुए त्रिवर्षीय चुनाव कराया गया, जिसमें सुंदरलाल साहू ने तीसरी बार अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण बहुम साहू धर्मशाला में रखा गया, जिसके मुख्य अतिथि अमरनाथ साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ थे। कार्यक्रम में मूलचंद साहू, हेमंत साहू, सुरेन्द्र साहू, रामप्रकाश साहू, डॉ. दयालू राम साहू, पुरषोत्तम साहू विशेष अतिथि शुभारंभ और स्वागत के बाद तहसील अध्यक्ष अमरनाथ साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष सुंदरलाल साहू, उपाध्यक्ष टकेश्वर साहू, सचिव खुमान साहू, सहसचिव द्वारिका साहू, सम्मतबाई साहू, कोषाध्यक्ष भागवत साहू, संगठन सचिव भूपेन्द्र साहू, उपकोषाध्यक्ष धनराज साहू शामिल थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज के नेतृत्व करना काफी चुनौती भरा है, पर निराश नहीं होना है। एक दूसरे के सहयोग से सकारात्मक सोच के साथ अपना कार्य करते रहना है। मूलचंद साहू, हेमंत साहू, सुरेन्द्र साहू, रामप्रकाश साहू, संतलाल साहू ने भी संबोधित करते समाज को संगठित कर नई दिशा देने के विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रीतम साहू, संतलाल, तोरण, कृतलाल, द्वारिका, दीपबाई साहू, आशीष साहू, मोहन साहू डिसेन साहू, सहित आसपास गांव के पदाधिकारी शामिल हुए। संचालन धनराज साहू ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu