वधू - वर फॉर्म

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा डोंबिवली छात्र-छात्राओं का सम्मान व करियर मार्गदर्शन

14 July 2018 Teli samaj 97 views

        डोंबिवली पूर्व के ठाकुर हॉल में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के डोंबिवली शहर युवा अध्यक्ष अशोक गुप्ता व शहर इकाई द्वारा 10वीं व 12वीं में उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन सम्मान व करियर गाइडेन्स कार्यक्रम संपन्न हुआ । भीषण बरसात के बावजूद देश और मुंबई शहर के सभी उपनगरों से तेली समाज के पदाधिकारी, समाज के लोग, छात्र, छात्राएं और अभिभावक भारी संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज कराने आयोजन में पहुंचे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भा.तै.सा. रा.महा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू ने किया । राज्यमंत्री रविंद्र चव्हाण द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन मिला । महामंत्री संगठन अरविंद गांधी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुनील साहू, म.प्र. अध्यक्ष नरेंद्र साहू, नारायण, रामकृष्ण, रमाशंकर, मोहन गुप्ता ने अपने संबोधन से बच्चों का मर्गदर्शन किया । संचालन महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रतिलाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में आए सभी मान्यवर, स्वजातीय बंधुओं व छात्र-छात्राओं का भारतीय तैलिक साहू राठौर ने आभार माना ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana