Bride / Groom Form

भोपाल साहू समाज के मां कर्मा देवी भवन निर्माण

05 June 2018 Teli samaj 67 views

       भोपाल मां कर्मा देवी भवन, जिला साहू समाज की कार्यकारिणी एवं दानदाताओं की बैठक हुई। इसमें पिछले दिनों हुए समाज के परिचय सम्मेलन से बची हुई धनराशि का उपयोग समाज ने भवन निर्माण कार्य में करने की जानकारी दी गई । बैठक में परिचय सम्मेलन व भवन निर्माण में किए गए व्यय का विवरण प्रस्तुत कर दानदाताओं से मिली राशि व इस बारे में की गई घोषणाओं की भी जानकारी दी । बैठक में सुरेंद्र साहू, कैलाश नारायण, ओमप्रकाश साहू व कई अन्य लोगों द्वारा भवन में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्य का खर्च उठाने की जवाबदारी ली गई। जिला साहू समाज भोपाल के महिला अध्यक्ष के पद के लिए शीघ्र चुनाव कराने का निर्णय भी लिया गया । बैठक में डा. प्रकाश सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष, अभा तैलिक साहू महासभा, ओमप्रकाश साह, जिला संरक्षक, आरसी साहू जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन साह आदि बैठक में उपस्थित रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava