वधू - वर फॉर्म

साहू समाज के छह नव चयनित दारोगा व प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

16 July 2018 Teli samaj 110 views

             चौपारण प्रखंड के वन विभाग परिसर के साहू भवन में तैलिक साहू समाज ने भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू के अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया । साहू ने बताया कि साहू समाज के विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाया है । इस गति में चार चांद लगाने का काम चौपारण प्रखंड के ग्राम नगवां के अनिल साव, पिंटू साव, सेलहारा के आवेंद्र साव, झापा के प्रीतम साव, पदमा प्रखंड के ग्राम रोमी शिवलाल साव, गोविंद साव सब इंस्पेक्टर की बहाली में अपना जगह बना कर किया । समाज हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करती है । जिसमें माध्यमिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके हौसले को उड़ान देने का काम किया जाता है । प्रतिभा सम्मान समारोह मंच का संचालन बीरबल साव एवं राजेश साहू ने किया । समारोह में जिला अध्यक्ष राजेंद्र साव, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष महावीर साहू, अर्जुन साव, नारायण साव, अजय साव, रेखा देवी, शील्ला देवी, लक्ष्मी नायक, त्रिभुवन साव, विकास गुप्ता, बीरवल साव, राजेश साव, अशोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, काली साव, बदरी साव, ब्रह्मदेव साव, अनुज साव सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं