वधू - वर फॉर्म

सिरोही घांची समाज लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह

19 July 2018 Teli samaj 90 views

           सिरोही कि शिवगंज शहर में घांची समाज का एंबुलेंस लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजीव गांधी टाउन हॉल में घांची समाज प्रगति क्लब सेवा संस्थान की ओर से  किया गया था । इस कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ गणेश जी की प्रतिमा अतिथियों और समाज के भामाशाह की ओर से दीप प्रज्वलन करके  की गई । इसके तुरंत बाद घांची समाज के समाज बंधुओं का आभार प्रदर्शन करते हुए अत्याधुनिक एंबुलेंस के बारे में सब को अवगत कराया गया । घांची समाज प्रगति क्लब सेवा संस्थान संचालक शंकरलाल परमार ने घांची समाज प्रगति क्लब सेवा संस्थान के सामाजिक हित के कार्यों की जानकारी समाज बंधुओं को दी । राज्य सरकार उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने  घांची समाज प्रगति क्लब सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यों को सराहनीय बताते हुए संस्था की जानकारी दी ।

        ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, गोपालन राज्यमंत्री  पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा इत्यादि ने कार्यक्रम को संबोधित कर घांची समाज सोचता कि मानव हित में हो रहे कार्यों की सराहना की । एंबुलेंस का लोकार्पण चोला सचेतक राठौर राज्य मंत्री तथा पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया । इस मौके पर समाजसेवी वेनाराम परमार, उप परिवहन निरीक्षक सुमेरपुर गोपेश भाटी, सीएमएचओ सुशील कुमार परमार, पिंडवाड़ा पालिकाध्यक्ष सीमा भाटिया, तखतगढ़ पालिकाध्यक्ष रंजना सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति कंचन सोलंकी, आदि मौजूद रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh