वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा

19 July 2018 Teli samaj 99 views

            अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  महाराष्ट्र विधानसभा के आमदार जयदत्त क्षीरसागर अपने नागपुर दौरे पर थे उस समय अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा छत्तीसगढ़  के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की । इस बैठक में साहू तेली समाज के संगठन को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल  से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चर्चा की । 2 जून को तेली एकता रैली में पूरे भारतवर्ष से तेली साहू समाज के लोगों को एकत्रित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने आमदार  जयदत्त क्षीरसागर को बधाई दी । समय-समय पर इस तरह से तेली एकता रैली का आयोजन होना चाहिए यह बात भी प्रतिनिधिमंडल ने कहीं । प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, ऋषि साहू,   शहर अध्यक्ष रोबिन साहू, सुरजीत साहू, योगेश साहू, विक्रम साहू, गौतम साहू, ऋषि साहू इत्यादि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के कार्यकर्ता शामिल थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Teli ekta rally delhi