वधू - वर फॉर्म

साहू समाज ट्रस्‍ट पश्चिम बंगाल के नये सदस्‍यों की कमेटी का गठन

19 July 2018 Teli samaj 143 views

            साहू समाज ट्रस्ट पश्चिम बंगाल की ओर से मंगलवार को एक एमजेंसी मीटिंग आयोजन बंधन भवन में संपन्न हुआ । इस मीटिंग में जानबाजार स्थित ट्रस्ट की जमीन पर भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया । इस हेतु ट्रस्ट की नयी कमेटी का भी गठन सर्वसम्मति से किया गया । इसमें शिवनंदन प्रसाद पूर्व आयकर आयुक्त को मुख्य संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद साव को अध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद गुप्ता व सुरेंद्र धोते को उपाध्यक्ष, सीए इंद्रदेव गुप्ता को ट्रस्ट का सचिव, राजन गुप्ता व राजदीप साव को सहसचिव, कन्हैया लाल साव को कोषाध्यक्ष, राधे श्याम साव को आंतरिक लेखा परीक्षक, शंभू प्रसाद गुप्ता के साथ रवींद्र प्रसाद गुप्ता, बनारसी प्रसाद गुप्ता व बलदेव साव को मुख्य सलाहकार, सुधीर गुप्ता को पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, अनिल राय को मीडिया प्रभारी बनाया गया । इसके अलावा बिल्डिंग निर्माण कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संयुक्त सचिव उदय साव व कन्हैया लाल साव को बनाया गया । वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि जो समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते हैं उन्हें माननीय ट्रस्टी बनाया गया जिसमें भगवान दास आर्य, मिश्री लाल गुप्ता एडवोकेट व कार्तिक साव प्रमुख हैं ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar