वधू - वर फॉर्म

दिल्ली साहू राठौर महासभा ने वैवाहिक परिचय सम्मेलन

12 August 2017 Teli samaj 102 views

              दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा ने वैवाहिक परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब सांसद श्री रामदास तडस जी के मार्गदशर्न में सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि भाजपा के दिल्ली प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू का जोरदार अभिनंदन किया गया ।  इस मौके पर जाजू ने कहा इस तरह के कार्यक्रमो से समाज के लोगो मे एकता भाईचारा व मेलमिलाप होता है और वैवाहिक संबंधों को जोड़ने में सहूलियत मिलती है । प्रतिभाओ को सम्मानित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है साथ ही अन्य को भी प्रेरणा प्राप्त होती है ।

               कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद रामदास तदस ने कहा आज जो कुछ मैं हु वह समाज की देन है, आज मेरे पास धन नही है पर समाज है । उन्होंने समाज के एकीकरण कर उन्नति के लिए काम करने का आह्वाहन किया। उपमहापौर विजय कुमार भगत ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को समाज हित मे बताया । प्रदेश अध्यक्ष एस राहुल ने संचालन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रतिभाशाली सामाजिक बन्धुयो के साथ दसवीं व बारहवीं में 70 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स पाने वाले बच्चो सम्मनित किया गया। श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में रामशंकर साहू, श्यामलाल गुप्ता, विशवकर्मा गुप्ता तथा अन्य को भी सम्मनित किया गया । अतिथियों द्वारा लाइफ पार्टनर प्रतिका का विमोचन भी किया गया ।  डॉ सियाराम साहू चेयरमैन छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री ए यम कुमार अवर सचिव महिला बाल विकास, श्री अमित साहू सहायक निदेशक ग्रामीण विकास मंत्रालय, डॉ रत्नाकर साहू प्रोफेसर आर यम एल हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश के युवा कार्यकारी अध्यक्ष रामशंकर तेली, हिंदी सलाहकार समिति सदस्य महेश चंद्र साहू आदि अतिथि उपस्तिथ रहे । उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष ब्रज किशोर साहू, युवा अध्यक्ष राकेश गुप्ता , देवता प्रसाद साहू, दिनेश बाबू, सुरेश साहू, श्याम साहू, मनोज साहू आदि मौजूद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh