वधू - वर फॉर्म

दतिया तैलिक साहू राठौर महासभा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह

27 July 2018 Teli samaj 120 views

          भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा केऔर से साहू राठौड़ तैलिक समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था ।  इस कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र साहू जी के कुशल नेतृत्व में आयोजन हुआ था । इस कार्यक्रम के लिए विशिष्ट अतिथि भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश उर्फ सिल्लन साहू थे । तो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल थे । तैलिक साहू राठौर महासभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिल्लन  साहू ने कहा कि शिक्षा ही हमारे समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए, बिना शिक्षा समाज का विकास कदापि संभव नहीं है । इस कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं  तथा उच्च शिक्षा में समाज का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का यथोचित सम्मान किया गया । सभी प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह और तैलिक साहू राठौर समाज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया  ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making