वधू - वर फॉर्म

साहू संघ महासमुंद प्रतिभा सम्मान समारोह

20 July 2018 Teli samaj 94 views

              जिला साहू संघ महासमुंद युवा प्रकोष्ठ द्वारा लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 22 जुलाई रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा हैं । इस आयोजन में समाज के प्रदेश स्तरीय टाप टेन 10वीं 12वीं के छात्र छात्राओं का सम्मान किया जायेगा । साथ ही जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रावीण्य सूची व उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले सर्व समाज के बच्चों का सम्मान किया जायेगा । इस अवसर पर राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ किसी भी अन्य विधा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले बच्चे भी पुरस्कृत होंगे। इस समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को वरिष्ठजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और समाजिक पदाधिकारियों के द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं के विचार भी आमंत्रित किए जायेंगे । इस अवसर पर मार्गदर्शक की आसंदी पर श्री लक्ष्मण कुमार साहू संरक्षक जिला साहू संघ के अलावा श्री तुलसी दास साव अध्यक्ष जिला साहू संघ, श्री सत्यप्रकाश साहू अध्यक्ष प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, श्रीमती सती साहू, मुन्ना साहू, भुवन लाल साहू, नोहर दास साहू, कलप राम साहू, टीकम साहू, रवि साहू आदि उपस्थित होंगे। विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान बच्चों को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

हेमू तेली विक्रमादित्य आखिरी हिंदु राजा - Last Hindu King Hemu Vikramaditya (Teli)| Mughals vs Hemu