Bride / Groom Form

साहू समाज जालौन मेधावी छात्रों का सम्मान

30 June 2018 Teli samaj 68 views

साहू समाज के रणकुँवरों का सम्मान समारोह 11 जून दिन सोमवार को धनसिहं पैलेस जालौन में

      जालौन राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति जनपद जालौन द्वारा दिनांक 11 जून 2018 दिन सोमवार को रामजानकी मंदिर ( धनसिहं पैलेस) जालौन में महासमिति के पदाधिकारियों का शपथ समारोह व वर्ष, 2017 -- 2018 में हाईस्कूल इंण्टर मीडिएट, स्नातक , परास्नातक आदि में प्रथम श्रेणी उत्तीण साहू समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान व बर्ष 2017 - 18 में सरकारी सेवा चयनित एवं किसी भी क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावानों, समाजसेवियों, को सम्मानित करने हेतु आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के समस्त प्रतिभावान अपना अपना रजिस्ट्रेशन 09 जून तक महासमिति के पदाधिकारियों के पास जाकर कराले। उक्त जानकारी महासमिति के बुन्देलखण्ड उपाध्यक्ष कवि  पत्रकार सन्तोष कुमार साहू ने बताया कि सभी आगन्तुकों के भोजन पानी की भी व्यवस्था महासमिति द्वारा की गई है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan