वधु - वर फॉर्म

अ. भा. साहू वैश्य महासभा, मध्यप्रदेश के युवा प्रकोष्ठ की प्रादेशिक बैठक सम्पन्न

17 June 2018 Teli samaj 33 views

              अ. भा. साहू वैश्य महासभा, दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय तेली साहू युवा संगठन के मध्यप्रदेश प्रांत की प्रादेशिक कार्य समिति की बैठक दिनांक 03.06.2018 दिन रविवार को समय 3 बजे से बागसेवनिया, भोपाल में आयोजित की गई । बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्री किशोर कुमार साहू, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अपर महामंत्री श्रीमती कल्पना बात्री थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवाध्यक्ष श्री बाबूलाल साहू थे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य.युवाध्यक्ष नितेश साहू-रेहटी, प्रदेश युवा महामंत्री श्री हेमेंद्र साहू-विदिशा, जिला युवाध्यक्ष-होशंगाबाद श्री विजय साहू, जिला युवाध्यक्ष-विदिशा श्री चन्द्रेश साहू, जिला युवाध्यक्ष-सीहोर श्री राजेश साहू (रेहटी) , जिला युवाध्यक्ष-देवास श्री संतोषसाहू, जिला युवा संगठन मंत्री-सीहोर श्री रामचन्द्र साहू (नसरुल्लागंज), श्री मयूर साहू-खातेगांव, श्री ब्रजेश साहू-विदिशा, श्री कमल साहू-विदिशा, श्री सुनील साहू-उज्जैन, श्री विमल साहू-जिला युवाध्यक्ष-भोपाल, श्री जितेंद्र साहू-नगर अध्यक्ष - भोपाल, श्री वीरेंद्र साहू, श्री आर.पी.साहू, श्री रविन्द्र साहू , श्री रघुवर प्रसाद साहू, श्री रामलाल साहू, श्री राधेश्याम बात्री , श्री मुकेश साहू-टैंकर, सहित काफी संख्या में साहू समाज के युवा मौजूद थे ।

            कार्यक्रम में श्री विजय साहू को होशंगाबाद, श्री महेन्द्र साहू को बुराहनपुर का जिला युवाध्यक्ष, श्री रामचंद्र साहू(रेहटी) को जिला-युवा संगठन मंत्री-सीहोर आदि नए मनोनयन जारी किए गये । पूर्व में घोषित पदाधिकारी गणों को भी विधिवत मनोनयन पत्र मुख्य अतिथि के माध्यम से दिये गए तथा उनका सम्मान किया गया ।  कार्यक्रम के आरम्भ में माँ कर्मा के व साहू समाज जिंदाबाद के नारों के बीच प्रादेशिक बैठक शुरू हुई। सभी उपस्थित युवा पदाधिकारी गणों का परिचय हुआ । उपस्थित पदाधिकारी गणों का भव्य सम्मान किया गया । मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे । नवीन मनोनयन दिये गये और पहले घोषित पदाधिकारियों को सम्मानित कर मनोनयन पत्र दिये गए । उदबोधनों का केंद्र बिंदू युवा संगठन को मजबूत करना रहा । इस दौरान सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। धन्यवाद ज्ञापन पश्चात सभी ने भोजन का आनंद लिया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir