वधू - वर फॉर्म

घांची समाज की एकता रैली 2 जून को

31 May 2018 Teli samaj 118 views

              जोधपुर. अखिल भारतीय तेलिक साहू मह्मसभा के तत्वावधान में 2 जून को दिल्ली के ताल कटोरा मैदान में सुबह 10 बजे एकता महारैली का आयोजन होगा। रैली में घांची समाज के मोदी, राठौड़, तेली, साहू व अन्य घटक शामिल होकर विभिन्न मांगों को केन्द्र सरकार के समक्ष रखेंगे। रैली में समाज की अन्य मांगों के साथ जोधपुर घांची समाज की पाली क्षेत्र में खरीदसुदा 8772 बीघा जमीन के पुनः आवंटन की मांग को भी सम्मिलित किया गया है । प्रदेशाध्यक्ष शोकिनचंद राठौड़ ने बताया कि राजस्थान से बड़ी तादाद में घांची समाज के लोग शामिल ह्येने दिल्ली जाएंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में जिले वार अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। महासभा के सरंक्षक जुगल भाटी एवं जिलाध्यक्ष मनीष परिसर के संयोजन में शुक्रवार को बड़ी संख्या में जोधपुर से समाज बन्धु रेल-बसों व निजी वाहनों से रवाना होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में दिनेश नागौरी, दिनेश बायतु, राजेन्द्र भाटी, ओम पंवार, राजेन्द्र बोराणा, गौरीशंकर बोराणा, पीयूष परिहार, कमल भाटी, गीता भाटी, मंजु परिहार, हरीश भाटी, पंकज भाटी, अविनाश बोराणा, अंकित भाटी, अंकित परिह्मर, मूलचन्द भैरावत, सन्नी परिहार, मोनिक भाटी आदि शामिल हुए।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan