वधू - वर फॉर्म

गाजीपुर साहू राठौर महासभा बैठक

28 July 2018 Teli samaj 86 views

              1 जुलाई 2018 को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इकाई जनपद गाजीपुर की मासिक बैठक राम जानकी मंदिर पर संपन्न हुई l आज की बैठक में नवनियुक्त महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गुप्ता जी का को सम्मानित किया गया l बैठक में दूर दराज से समाज के बंधु भारी मात्रा में उपस्थित रहे l बैठक में पूर्व राज्य मंत्री जय किशन साहू ,प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता प्रदेश महिला प्रभारी माया साहू,जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ,युवा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ,युवा महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता ,जखनिया ब्लॉक अध्यक्ष राम चरण गुप्ता ,भानु गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता एवं कासिमाबाद से चलकर आए हुए अन्य जाति बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया lबैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गयाl सभी वक्ताओं ने मां कर्मा बाई की जयंती मनाना ,2 अक्टूबर के मेधावी छात्रों को सम्मान करना ,एवं सदस्य अभियान चलाने पर बल दिया l सभी वरिष्ठ जनों ने संगठन के प्रति तन मन धन से लगने पर बल दिया l कासिमाबाद के सुनील साहू जी को जिले समिति में शामिल करते हुए उपाध्यक्ष पद दिया गया है l सुषमा साहू जी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर बल दिया l संचालक जिला महामंत्री अरुण गुप्ता ने किया l अंत में जिला अध्यक्ष के संबोधन के बाद सभा की समाप्ति की घोषणा हुई

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh