वधू - वर फॉर्म

शेखपुरा तेली समाज को सत्‍ता में मिले उचित भागीदारी

06 August 2018 Teli samaj 101 views

           शेखपुरा तेली जाति को सत्ता में उचित भागीदारी मिलना चाहिए । ये बातें तैलिक समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने पटना में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में रवाना होने से पहले कही । रविवार को दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सैकड़ों लोंग पटना रवाना हुए। काफिले को रवाना करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आबादी और बुद्धिमता के हिसाव से आजादी के बाद से अबतक तेली जाति को सत्ता में उचित भागीदारी नहीं मिली है । समाज में सत्ता का ललक जगाने के लिए ही रविवार को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में तेली जाति का जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में झारखंड के सीएम रघुवर दास सहित पूरे देश के तेली समाज के जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिलीप साव, धीरज कुमार, राजेंद्र गुप्ता, जयप्रकाष गुप्ता, सुरेष साव, सुनील कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग रवाना हुए ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia